Monday, November 16, 2026
HomeHImachal Newsगोंदपुर बनेहड़ा में सेप्टिक टैंकर की चपेट में आने से डंगोह के...

गोंदपुर बनेहड़ा में सेप्टिक टैंकर की चपेट में आने से डंगोह के 35 वर्षीय युवक की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

गोंदपुर बनेहड़ा में हुए हादसे में डंगोह निवासी 35 वर्षीय युवक अनूप जसवाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनूप ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान गोंदपुर बनेहड़ा बाजार में उसकी बाइक नंबर HP 19AA 3486 की सेप्टिक टैंक वाले ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौलतपुर चौक पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनय ने बताया कि युवक के सिर पर गहरी चोट थी।

सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 35 वर्षीय युवक की असामयिक मौत से डंगोह क्षेत्र में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular