दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना ! ब्युरो रिपोर्ट

जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष श्री देशराज गौतम का जन्मदिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी विशेष रूप से उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला के अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर, फोन एवं संदेशों के माध्यम से देशराज गौतम को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आयोग के चेयरमैन श्री कुलदीप कुमार जी, ऊना के युवा नेता श्री अभय हरजांदा जी, वरिष्ठ नेता श्री अविनाश कपिला, श्री वीरेंद्र धर्माणी, डॉ. विजय डोगरा, श्री प्रजेश डोगरा, श्री राजेश पराशर, श्री सुरिंदर कमर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुमन ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री पवन ठाकुर, श्री जोगिंदर मिन्हास, सेवानिवृत्त कमांडेंट श्री जगदीश राम, श्री मनोर चौधरी तथा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी ने देशराज गौतम को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
जन्मदिवस के अवसर पर देशराज गौतम के निवास स्थान पर कांग्रेस परिवार के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के लिए दोपहर के भोजन तथा रात्रि भोज की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिला ऊना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में कांग्रेस परिवार के आपसी भाईचारे, स्नेह और एकजुटता की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देशराज गौतम को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
देशराज गौतम ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिवस पर कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार अपना स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी का उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करना उनके लिए अत्यंत सम्मान और प्रसन्नता का विषय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, साथियों का सहयोग और कार्यकर्ताओं का अटूट विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वह भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जिला ऊना में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जन्मदिवस केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि अपने कांग्रेस परिवार के साथ मिलकर आपसी विश्वास, संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर भी है।
अंत में श्री देशराज गौतम ने सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं मित्रों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है।

