दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना ब्युरो रिपोर्ट

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक शनिवार, 14 नवंबर 2026 को पार्टी कार्यालय जोगी पंगा (पेट्रोल पंप) में विधायक विवेक शर्मा विक्कू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका, महासचिव रमेश बंगा, रमन शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोपाल सैनी, कंचन देवी, उर्मिला शर्मा, देशराज मोदगिल, पंडित ज्ञानचंद शर्मा, चौधरी मेहर सिंह, केवल कृष्ण, दर्शन सिंह, शिवनाथ, राकेश कुमार, अमरीक सिंह, दिले राम, नीरज ठाकुर और अभिषेक शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने, पार्टी के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

