दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने नंगल सलांगढ़ी गांव की होनहार बेटी सुश्री कुसुम कुमार की पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए उसे लैपटॉप भेंट किया। कुसुम कुमार पुत्री कश्मीर सिंह बी. फार्मा की पढ़ाई कर रही हैं। अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए उन्हें लैपटॉप की आवश्यकता थी। इस जरूरत को समझते हुए विधायक विवेक शर्मा ने बेटी को लैपटॉप उपलब्ध करवाकर उसकी मांग को पूरा किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षा हर युवा के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आज के डिजिटल युग में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि पढ़ाई, ऑनलाइन अध्ययन, शोध और नई जानकारियां हासिल करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि आर्थिक या संसाधनों की कमी के कारण किसी भी होनहार विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित न हो। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक परिवार उनका अपना परिवार है और जनता की जरूरतों को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है। विशेष कर बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके बेहतर भविष्य के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। समाज में बेटियों को समान अवसर मिलें और वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें, यही सामूहिक जिम्मेदारी है।
लैपटॉप मिलने से कुसुम कुमार की पढ़ाई को सुविधा मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा के इस सहयोग से परिवार ने आभार व्यक्त कि

