दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

बंगाणा में चल रही राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुख्य तिथि की शिरकत, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, आयोजन समिति को दिए 31 हजार,
बंगाणा,हिमाचल भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक, हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष, युवा नेता एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेंद्र ठाकुर उर्फ डिंपल ने बंगाणा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से राजेंद्र ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर डिंपल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्म विश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी भाईचारे की भावना भी पैदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें समय पर उचित मंच, बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले। ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं।
खेलों से जुड़कर नशे से दूर रहें युवा
डिंपल ने कहा कि आज के समय में युवाओं को चिट्टे जैसे नशे से दूर रखना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है। इसके लिए युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि हिमाचल की हर पंचायत और हर गांव से युवा खेलों में आगे आएं और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज के सभी वर्गों, खेल संगठनों और संस्थाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और निरंतर मेहनत है। इस मौके पर सुदर्शन शर्मा कुलदीप शर्मा मदन राणा राजेंद्र रिंकू मास्टर रमेश शर्मा स्वर्ण सिंह राणा राजू राणा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

