Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsSolanआर्य समाज बद्दी के द्वारा वार्षिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

आर्य समाज बद्दी के द्वारा वार्षिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बीबीएन-स्वस्तिक गौतम

आर्य समाज बद्दी के द्वारा हिम हुड्डा फ्लैट्स, बद्दी में वार्षिक कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत यज्ञ, भजन एवं वेद प्रवचन का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिमला से पधारे हिमाचल प्रांत के आर्य समाज प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष सुबोध चंद उपस्थित रहे तथा विशेष अतिथि के रूप में शिमला से पधारे डॉ. करमचंद ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कार्यक्रम में यज्ञ ब्रह्मा के रूप में युवा ब्रह्मचारी रूद्रवीर आर्य एवं आर्य वीर आर्य द्वारा विधिवत यज्ञ का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम के यजमान कुलवीर आर्य एवं उनकी धर्मपत्नी सरोज आर्य रहे। इस अवसर पर उनकी माताजी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विशेष आहुति एवं प्रार्थना भी की गई।
इस अवसर पर अशोक डागर ने वेदों के अनुसार प्रेरणादायक प्रवचन देकर सभी को वैदिक जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
भजनों के माध्यम से सहारनपुर से आए प्रसिद्ध भजनोपदेशक महाशय राजवीर आर्य ने अपने मधुर भजनों से सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के लिए भी भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित महिलाओं ने अत्यंत श्रद्धा एवं ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में आर्य समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक भोजन (भंडारा) की व्यवस्था भी की गई।
मंच संचालन आर्य समाज बद्दी के प्रधान के आर्य द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को संस्कारवान एवं चरित्रवान बनाने हेतु आर्य समाज से जोड़ें।
इस अवसर पर उपप्रधान दीप आर्य, महामंत्री हर्ष आर्य, उपमंत्री मनीष आर्य, विस्तार प्रमुख नरेश भारद्वाज, संरक्षक डॉ. आर. पी. सिंह तथा अन्य गणमान्य सदस्य—
नितिन , साहब सिंह, वेद , रवि मिश्रा, रवि कांत राय, कविराज अंकित , विश्वकर्मा, सरवन कुमार, टेकचंद, सतीश शर्मा, सुबोध कुमार, संजीव कुमार, एसएन सिंह सुखदेव र कमलेश वीरेंद्र संतोष कुमार , आर एस एस से प्रदीप , यष्कर नाग जी, प्रमोद सत्यपाल सिंह, राहुल, के.के. , शोभा सिंह, रामजापित , मुरारी सिंह , सुनील आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular