भीमताल-गोविन्द रावत

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा झूतिया स्थित देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने व्यास जी से आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी ने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बनता है और लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कथा आयोजकों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

