शिमला-टीना ठाकुर

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बालूगंज क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस टीम गश्त पर थी, इसी दौरान शाम के समय एक विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला कुल्लू के रहने वाले कमलेश कुमार और इन्द्रजीत अपनी Baleno गाड़ी में टुटू क्षेत्र में चरस/भांग की डिलीवरी देने पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टुटू में पहुंचकर संदिग्ध वाहन को रोका और जांच शुरू की।
जांच के दौरान गाड़ी में सवार दो व्यक्ति—कमलेश कुमार (35 वर्ष), पुत्र श्री रामलाल, निवासी गांव मशाडा, डाकघर नगर, तहसील व जिला कुल्लू तथा इन्द्रजीत (28 वर्ष), पुत्र श्री मान सिंह, निवासी गांव मशाडा, डाकघर नगर, तहसील व जिला कुल्लू—मौजूद पाए गए। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें वाहन से एक कैरी बैग बरामद हुआ। बैग की जांच करने पर कुल 1.055 किलोग्राम चरस/भांग अलग-अलग पाउच में बरामद की गई।
इस संबंध में थाना बालूगंज में दिनांक 31.03.2026 को एनडी&पीएस अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, जबकि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच जारी

