Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsBilaspur“बिलासपुर: वोल्वो बसों पर विरोध, टैक्सी ऑपरेटरों ने नियम उल्लंघन का मुद्दा...

“बिलासपुर: वोल्वो बसों पर विरोध, टैक्सी ऑपरेटरों ने नियम उल्लंघन का मुद्दा उठाया”

बिलासपुर-धर्मपाल

कांग्रेस के प्रमुख नेता, समाजसेवी एवं ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने बिलासपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान परिवहन व्यवस्था को लेकर कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला में दो आरटीओ कार्यालय होने के बावजूद नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। विशेष रूप से दिल्ली से मनाली तक चलने वाली वोल्वो बसें सरेआम नियमों का उल्लंघन कर रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। राम रतन शर्मा ने आरोप लगाया कि इन बसों द्वारा कई प्रकार की अनियमितताएं की जा रही हैं, जिससे स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएं और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा टैक्सी ऑपरेटरों को दी गई टैक्स में राहत के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स बंद करने के निर्णय को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के हजारों टैक्सी चालकों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने सरकार से उम्मीद जताई कि भविष्य में भी टैक्सी ऑपरेटरों के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular