Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsBilaspurझंडूता में परीक्षा पेपर से छेड़छाड़ का मामला, फॉरेंसिक रिपोर्ट में टेंपरिंग...

झंडूता में परीक्षा पेपर से छेड़छाड़ का मामला, फॉरेंसिक रिपोर्ट में टेंपरिंग की पुष्टिपरिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

 बिलासपुर- धर्मपाल

झंडूता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा से जुड़े छात्रों और उनके परिजनों ने बिलासपुर स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेसवार्ता में अंकित कुमार, मोनिका, अंजली, श्रेष्ठा भारती, शालिनी, निधि शर्मा, अक्षय कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं और उनके परिजन। मौजूद रहे। परिजनों में देशराज, विक्की, भोला देवी और संजय गौतम सहित अन्य शामिल रहे। परिजनों ने बताया कि इन छात्रों का परीक्षा केंद्र झंडूता में था। परीक्षा के बाद कुछ समय तक उत्तर पुस्तिकाएं स्कूल में ही रहीं और बाद में बोर्ड को भेजी गईं। जब परिणाम घोषित हुआ तो विशेष रूप से ड्राइंग विषय में छात्रों को अत्यंत कम अंक प्राप्त हुए, जिससे सभी हैरान रह गए। इस पर छात्रों और उनके अभिभावकों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद हुई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बोर्ड की फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि उत्तर पुस्तिकाओं में लिखाई और उत्तरों के साथ टेंपरिंग की गई है। परिजनों का कहना है कि इस गड़बड़ी के कारण कई मेधावी छात्र मेरिट सूची से बाहर हो गए हैं। उनका आरोप है कि यह मामला केवल ज्योरा स्कूल के 11 छात्रों तक सीमित है, जिससे संदेह और गहरा हो जाता है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस परीक्षा केंद्र पर यह परीक्षा आयोजित हुई, वहीं को एग्जामिनेशन कलेक्शन सेंटर भी बनाया गया, जो नियमों के विपरीत है। उनका कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रेसवार्ता के दौरान परिजनों और छात्रों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सजा मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular