कुल्लू-प्रेम सागर चौधरी

जिला स्तरीय लक्ष्मी नारायण सैंज मेले को इस वर्ष भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। वीरवार को उपमंडलाधिकारी (बंजार) पंकज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
एसडीएम पंकज शर्मा ने मेले के स्वरूप को और निखारने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस बार मेले को इस तरह आयोजित किया जाएगा कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर और यादगार अनुभव मिल सके।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे समय रहते अपनी-अपनी जिम्मेदारियों से जुड़ी तैयारियां पूरी करें। विशेष रूप से साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया, ताकि मेले की गरिमा और आकर्षण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव मोहर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष तेजा ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धा और संस्कृति का संगम बनेगा सैंज मेला
भगवान लक्ष्मी नारायण के सम्मान में आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक सैंज मेला हर वर्ष 3 मई से शुरू होता है। यह आयोजन न केवल क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सैंज घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रूप में



