Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsKulluजिला कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामलों में...

जिला कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामलों में हेरोइन (चिट्टा) की बरामदगी, चार आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू-प्रिया शर्मा

जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना आनी तथा भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है ।

पहला मामला – थाना आनी:
दिनांक 02.04.2026 को पुलिस चौकी लुहरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लुहरी मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए दो युवकों— गुड्डू (35 वर्ष) पुत्र श्री मस्त राम निवासी गांव व डाकघर लुहरी, तहसील आनी तथा सैलेश बंसल (27 वर्ष) पुत्र श्री संतोष बंसल निवासी गांव बागीपूल, डाकघर ब्यूणी, तहसील निरमंड—को काबू किया । तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई ।
इस संदर्भ में थाना आनी में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके ।

दूसरा मामला – थाना भुंतर:
इसी क्रम में STF बजौरा, जिला कुल्लू की टीम ने भुंतर-मनीकरण सड़क पर सिंऊड के पास नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार (नं. HP 01K E 8556) को जांच हेतु रोका । तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार अमृतसर (पंजाब) व बैंगलौर के दो युवकों के कब्जे से कुल 5.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व ₹ 91,500 बरामद किए गए हैं ।
इस संदर्भ में थाना भुंतर में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके ।
प्रिया शर्मा कुल्लू

RELATED ARTICLES

Most Popular