Wednesday, April 15, 2026
HomeNation WiseUttarakhandक्रिकेट प्रतियोगिता में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि ने किया...

क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

जागेश्वर-गोविन्द रावत

अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत खोला के घुरकुना मटकन्या में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जागेश्वर विधायक प्रतिनिधि तारा सिंह महरा तथा वरिष्ठ अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह गैड़ा मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथि तारा सिंह महरा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखती हैं तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा मंच प्रदान करती हैं।
वरिष्ठ अतिथि गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जागेश्वर विधायक प्रतिनिधि तारा मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह गैड़ा, जागेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, प्रधान कृष्ण कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा आर्या, मंडल महामंत्री महेंद्र मेहरा, हेम पांडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular