Wednesday, April 15, 2026
HomeNation WiseUttarakhandविवाह कार्यक्रम के दौरान देर रात मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर...

विवाह कार्यक्रम के दौरान देर रात मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा जिसमें आधा दर्जन लोग चोटिल हो गय

नैनीताल-ललित जोशी।

सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब विवाह कार्यक्रम के दौरान मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। जिसमें आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये। जहां खुशियां एक दम मातम में बदल गई। लोगों ने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कोई जनहानि नही हुई। अलबत्ता कुछ लोग जरूर घायल हो गये घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है जहाँ उपचार चल रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद नैनीताल के कालाढुंगी क्षेत्र में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया, जब पड़ोसी मकान का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि जिस घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, वहां बारात आने की तैयारियां जोरों पर थीं।
इसी दौरान आसपास के लोग और मेहमान छज्जे पर खड़े होकर जश्न का नजारा देख रहे थे।
तभीअचानक छज्जा टूट गया और उस पर खड़े लोग सीधे नीचे आ गिरे।

इस दर्दनाक हादसे में कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिला

और एक मासूम बच्ची भी शामिल है।
घायलों की पहचान 35 वर्षीय रेशमा, 30 वर्षीय आसमा, 21 वर्षीय सकीना, 36 वर्षीय सवीना, 4 वर्षीय लाईबा नूर और आदिल के रूप में हुई है।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।
परिजन और स्थानीय लोग घायलों को आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल कालाढूंगी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

परिवार के सभी लोगों ने ऊपर वाले से विनती की सब ठीक ठाक होकर शीघ्र अपने अपने घर को जल्दी लौट के आये।

RELATED ARTICLES

Most Popular