Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsKangraधर्मशाला रेडक्रास मेले में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

धर्मशाला रेडक्रास मेले में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

धर्मशाला-राकेश कुमार

जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मैदान में आयोजित रेडक्रास मेले के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक करोल द्वारा की गई। गतिविधि के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सूद उपस्थित रहे। इस दौरान पर स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा द्वारा बेबी शो का आयोजन किया गया जिसमें स्वस्थ बच्चों ने भाग लिया जिसमें स्वस्थ आए बच्चों को सम्मानित किया गया । इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से हैल्थ क्विज का भी आयोजन किया गया ।
जिसमें मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक करोल , जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सूद द्वारा स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न लोगों से पूछे गए । इस दौरान सही उत्तर देने वाले लोगों को मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक करोल द्वारा सम्मानित किया गया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से एमईआईओ हेमलता राणा एच ई अर्चना गुरुंग आशा वर्कर तथा स्टाफ भी उपस्थित रहा ।

RELATED ARTICLES

Most Popular