Tuesday, April 14, 2026
HomeNation WiseUttarakhandनैनीताल में ‘दिशा’ बैठक: महापौर गजराज बिष्ट ने गोवंश प्रबंधन, जल जीवन...

नैनीताल में ‘दिशा’ बैठक: महापौर गजराज बिष्ट ने गोवंश प्रबंधन, जल जीवन मिशन और स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता के मुद्दे उठाए

हल्द्वानी-गोविन्द रावत

नैनीताल क्लब में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग करते हुए जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बैठक के दौरान मृतक गोवंश के अंतिम संस्कार के लिए परंपरा के अनुसार दफनाने हेतु उचित स्थान की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही गोवंश के शवों के निस्तारण के लिए इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने नगर निगम की गौशाला के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने तथा आवारा पशुओं के रेस्क्यू हेतु आवश्यक वाहनों की व्यवस्था करने की आवश्यकता पर जोर दियाबैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। महापौर ने मांग की कि जल जीवन मिशन सहित अन्य विकास कार्यों में स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के भवनों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने की बात भी उठाई गई।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनी डॉक्टर) की तत्काल नियुक्ति तथा केंद्र की क्षमता 10 बेड से बढ़ाकर 30 बेड किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं कुसुमखेड़ा से ऊंचापुल के बीच नालियों के निर्माण के बावजूद संभावित जलभराव की समस्या पर भी तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। कैटर्स द्वारा गैस आपूर्ति में हो रही अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया। महापौर ने सभी जनहित के मुद्दों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया, जिस पर अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular