Saturday, May 23, 2026
HomeHImachal Newsगौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत खड्ड पंजाबर में भव्य शोभा यात्रा,...

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत खड्ड पंजाबर में भव्य शोभा यात्रा, गौ संरक्षण का दिया संदेश

बविता जसवाल – खड्ड पंजाबर (ऊना)

गौ सम्मान आह्वान अभियान के उपलक्ष्य में खड्ड पंजाबर स्थित बाबा ब्रह्मा पहाड़िया गौशाला से आज एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, गौ रक्षकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में हरिहर तीर्थ महाराज जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर गौ संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शोभा यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में विभिन्न राज्यों से आए संतों और गौ सेवकों का विशाल समागम हुआ, जहां गौ सेवा एवं संरक्षण को लेकर प्रवचन आयोजित किए गए।

हरिहर तीर्थ महाराज जी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में गौ माता के महत्व और संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

इसके उपरांत मंदिर परिसर से गौ सम्मान शोभा यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई जिला सचिवालय तक पहुंची और वहीं संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए गौ माता के सम्मान में नारे लगाए।

इस अवसर पर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्य, राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का दर्जा देने की मांग भी शामिल रही।

इसके अलावा ज्ञापन में गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय के गठन, गोचर भूमि संरक्षण के लिए बोर्ड बनाने, चारा सुरक्षा नीति लागू करने, गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने तथा पंचगव्य उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहित करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें भी रखी गईं।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत दरबार बाबा ब्रह्मा पहाड़िया गौशाला खड्ड और संत समाज के नेतृत्व में यह यात्रा इसपुर सरुयां वाला बाग से लेकर तहसील कार्यालय तक निकाली गई, जहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान अवतार, प्रवीण, अजीत, संजय, महिंदर, नविन्दर, नरेश, ज्ञान, सुरजीत, संतोष, बक्शो, नीलम, सरोज, राकेश सहित अन्य ग्रामीणों और गौ सेवकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही|

RELATED ARTICLES

Most Popular