Saturday, June 13, 2026
HomeHImachal NewsUnaहिम-आँचल पेंशनर्ज संघ गगरेट ने उठाई लंबित डीए व एरियर के भुगतान...

हिम-आँचल पेंशनर्ज संघ गगरेट ने उठाई लंबित डीए व एरियर के भुगतान की मांग

जागो!दौलतपुर चौक/संजीव डोगरा

दौलतपुर चौक, 6 जून (संजीव डोगरा)। हिम-आँचल पेंशनर्ज संघ खण्ड गगरेट की आम सभा प्रधान राम पाल शर्मा की अध्यक्षता में प्रिंस होटल में आयोजित की गई। सभा में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों एवं वित्तीय मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सरकार से लंबित देयकों के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई गई।
बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने मांग की कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान जल्द किया जाए। इसके अलावा 65 वर्ष, 70 वर्ष एवं 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर क्रमशः 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत एवं 15 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता मूल पेंशन में जोड़ने की पुरानी मांग को भी प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए।
सभा में जुलाई 2022 से जनवरी 2026 तक की लंबित महंगाई भत्ता (डीए) किस्तों का भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से लंबित एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार इन मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर प्रदेश संघ सचिव ओम राज कंवर एवं प्रदेश प्रेस सचिव सतदेव पराशर ने संगठन की गतिविधियों एवं पेंशनरों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की जायज मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

सभा में प्रदेश संघ सचिव ओम राज कंवर, प्रदेश प्रेस सचिव सतदेव पराशर, प्रधान राम पाल शर्मा, राज कुमार शर्मा, कृपाल सिंह डडवाल, सतदेव कंवर, पिरथी चंद, कैलाश कुमार, रमेश चंद शर्मा, सुरेश भारद्वाज, हरबंस लाल, सुभाष चंद, सुरेंद्र कुमार, रणजोत सिंह, तरसेम सिंह, रघबीर सिंह, बिधी सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मान सिंह, महावीर शर्मा, मदन लाल शर्मा, शांति स्वरूप राणा, चमन लाल, टेक चंद कौशल, नसीब सिंह राणा, विपन कुमार, ओंकार सिंह सहित अनेक पेंशनर उपस्थित रहे।
पेंशनरों ने एक स्वर में कहा कि उनकी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular