Monday, July 13, 2026
HomeHImachal NewsUnaजीसी दौलतपुर चौक की वार्षिक पत्रिका ‘शिवालिक ध्वनि’ का विधायक राकेश कालिया...

जीसी दौलतपुर चौक की वार्षिक पत्रिका ‘शिवालिक ध्वनि’ का विधायक राकेश कालिया ने किया विमोचन

दैनिक जागो वर्ल्ड !दौलतपुर चौक। 22जून ( संजीव डोगरा )

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की वार्षिक पत्रिका ‘शिवालिक ध्वनि’ का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा तथा मुख्य संपादक डॉ. मनोज कहोल ने विधायक राकेश कालिया को कॉलेज मैगजीन की प्रति भेंट की।विधायक राकेश कालिया ने वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन पर महाविद्यालय की सम्पादकीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पत्रिकाएं विद्यार्थियों की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करती हैं तथा उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ऐसी गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।


इस अवसर पर महाविद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विधायक राकेश कालिया और प्राचार्य डॉ. अजय कुमार के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक राकेश कालिया ने कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, आधारभूत ढांचे तथा भविष्य की आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय के समग्र विकास और विद्यार्थियों के हितों से जुड़े कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।विधायक राकेश कालिया ने विशेष रूप से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा इसे और अधिक सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular