Monday, July 13, 2026
HomeHImachal NewsUnaडंगोह खास में दो शावकों संग मादा तेंदुए की दस्तक

डंगोह खास में दो शावकों संग मादा तेंदुए की दस्तक

दैनिक जागो वर्ल्ड ! दौलतपुर चौक,(संजीव डोगरा )

क्षेत्र की ग्राम पंचायत डंगोह खास के वार्ड नंबर-1 में पिछले कुछ दिनों से एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों सहित लगातार दिखाई दे रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। शाम ढलते ही तेंदुए और उसके दो शावकों की आबादी वाले क्षेत्र में आवाजाही बढ़ जाने से ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय निवासी इलम दीन, दिल मोहम्मद, सरफदीन सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ मस्जिद तथा घरों के आसपास घूमती हुई देखी जा रही है।
उधर, ग्राम पंचायत प्रधान हरपाल सिंह तथा उपप्रधान भगवान सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर-1 में मादा तेंदुए और उसके दो शावकों की गतिविधियों की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की एक टीम ने मौके का मुआयना भी किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular