पूर्व प्रधान अशोक ठाकुर एवं सदाशिव ध्यंूसर चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा,
सीनियर सिटीजन्स सुखदेव ठाकुर ने डाला बहुमूल्य योगदान, परमजीत सिंह दीपू ने किया विशेष आभार प्रकट
दैनिक जागो वर्ल्ड ! तलमेड़ा (बड़ूही)। मुकेश शर्मा

ग्राम पंचायत खरयालता सहित विभिन्न क्षेत्रों में निर्जला एकादशी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत खरयालता में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में खरयालता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तलमेड़ा में स्थित शनिदेव मंदिर के प्रांगण में ठंडे-मीठे जल की छबील , मलाई लच्छा, एवं पूरी-आलू का लंगर लगाया गया। इसके उपरांत प्रतिष्ठित समाजसेवी परमजीत सिंह दीपू की ओर से रबड़ी-लच्छा तथा न्यूडल का भी लंगर लगाया गया।

बता दें कि इस कार्यक्रम में अन्य गण्यमान्यों के अलावा ग्राम पंचायत खरयालता की मातृ शक्ति व युवाओं द्वारा बहुमूल्य योगदान डाला गया तथा हर राहगीर एवं बसों व अन्य वाहनों को रोककर ठंडा-मीठा जल एवं लंगर छकाया गया। इससे पूर्व ठंडे-मीठे जल की छबील एवं लंगर का शुभारंभ पूर्व प्रधान अशोक ठाकुर एवं सदाशिव ध्यंूसर चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने किया तथा उन्होंने बहुमूल्य योगदान डालते हुए खरयालता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राकेश राणा उर्फ जस्सो द्वारा किए जा रहे कायों की प्रशंसा की। इसके उपरांत ग्राम पंचायत खरयालता के प्रतिष्ठित समाजसेवी परमजीत सिंह दीपू ने ठंडे-मीठे जल की छबील एवं लंगर वितरित करके विधिवत रूप से शुभारंभ किया तथा बहुमूल्य योगदान डाला।

पूरा दिन चली छबील एवं लंगर के सफल आयोजन में उपरोक्त के अलावा ग्राम पंचायत खरालता के उपप्रधान अशोक कुमार मोनू, उत्तम हिन्दू के पत्रकार मुकेश शर्मा, राजेश साहनी, बालकृष्ण पूर्व बी.ई.ओ., जीवन मौदगिल, एडवाकेट अमन ठाकुर बिशन दास, अन्नया ठाकुर, लावेश ठाकुर, शौर्य शर्मा, निरमत शर्मा, आदि शर्मा, आविश साहनी, विशाल साहनी, राजीव, राजू राजपूत, बलवीर सिंह, अंकु ठाकुर, मोहिन्द्र सिंह, पीयूष, दीपक पराशर, अर्नव, आनव ठाकुर एवं अन्य गण्यमान्यों ने बहुमूल्य योगदान डाला।
फोटो कैप्शन: निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में खरयालता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगाई गई ठंडे-मीठे जल की छबील एवं लंगर का दृश्य।
