
हरोली
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद Anurag Singh Thakur के मार्गदर्शन तथा प्रयास सोसाइटी के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, हरोली द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
जून माह के दौरान सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, हरोली ने विभिन्न गांवों एवं पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 2,093 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा 1,594 निःशुल्क लैब जांचें सम्पन्न कीं। शिविरों में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी निःशुल्क प्रदान की गई।
इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत बालीवाल के गांव बालीवाल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 78 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 45 निःशुल्क लैब जांचें सम्पन्न की गईं। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान दीवारा सिंह, पूर्व प्रधान रामपाल, आशा वर्कर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
शिविर में स्वास्थ्य टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के प्रति जागरूक किया।
इस जनकल्याणकारी अभियान में डॉ. प्रदीप कुमार, रूचि, निहाल सिंह एवं मनीष ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। स्थानीय लोगों ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके घर के निकट निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

