Sunday, July 12, 2026
HomeNational Newsपेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता, 1 जुलाई से नई...

पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता, 1 जुलाई से नई कीमतें लागू

ऊना

देशभर के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।
करीब दो वर्षों में पहली बार किसी निजी ईंधन कंपनी ने खुदरा स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। इसके पीछे प्रमुख कारण मध्य-पूर्व में तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट को माना जा रहा है।
रूस की रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी हाल ही में भारत में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों का नेटवर्क स्थापित कर देश की सबसे बड़ी निजी फ्यूल रिटेलर कंपनियों में शामिल हो गई है। कंपनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
वहीं दूसरी ओर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी दैनिक मूल्य समीक्षा के अनुसार कुछ शहरों में आज भी ईंधन की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला। हालिया दिनों में 16, 19, 23 और 25 तारीख को भी कुछ स्थानों पर कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि आज कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 36 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि दर्ज की गई है। स्थानीय कीमतें संबंधित शहर और राज्य के करों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular