
दौलतपुर चौक,संजीव डोगरा
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में बुधवार को 14वीं बटालियन, द डोगरा रेजीमेंट का 78वां स्थापना दिवस पूर्व सैनिकों द्वारा पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने डोगरा रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास, अदम्य शौर्य और राष्ट्र सेवा में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।समारोह में कैप्टन राकेश कुमार, कैप्टन राजेश कुमार, सूबेदार जरनैल सिंह, सूबेदार संजीव कुमार, हवलदार अशोक कुमार, हवलदार अनिल कुमार, नायक जतिंदर सिंह तथा नवीन कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। सभी ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।कैप्टन राकेश कुमार
ने कहा कि डोगरा रेजीमेंट भारतीय सेना की सबसे गौरवशाली और वीर रेजीमेंटों में से एक है, जिसने विभिन्न युद्धों और सैन्य अभियानों में अद्वितीय साहस एवं वीरता का परिचय देकर देश का मान बढ़ाया है।

