Monday, September 7, 2026
HomeHImachal News84 वर्षीय मंगत राम ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का जताया आभार,...

84 वर्षीय मंगत राम ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का जताया आभार, बोले— बुजुर्गों के लिए वरदान है सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा

दैनिक जागो वर्ल्ड हरोली

हरोली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा प्रयास सोसाइटी के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, हरोली द्वारा आज ग्राम पंचायत एवं गांव घल्लूवाल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गयाशिविर में 79 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 45 निःशुल्क लैब जांचें सम्पन्न की गईं। मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही लोगों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर 84 वर्षीय मंगत राम ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हमारे जैसे बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गांव में ही डॉक्टरों से जांच, दवाइयां और परामर्श मिल जाने से काफी राहत मिलती है।शिविर के सफल आयोजन में आशा वर्करों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रदीप कुमार, रूचि, निहाल सिंह, हेल्थ वर्कर मनीषा एवं विक्रांत सिंह द्वारा प्रदान की गईं। ग्रामीणों ने भी सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभदायक बताया। पूर्व उपप्रधान अनिल जसवाल जी ने अनुराग जी का आभार व्यक्त किया”

RELATED ARTICLES

Most Popular