Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseDelhiराजधानी से गुरुग्राम तक सड़कें बनीं दरिया, दिल्ली-दून हाईवे पर भीषण जाम;...

राजधानी से गुरुग्राम तक सड़कें बनीं दरिया, दिल्ली-दून हाईवे पर भीषण जाम; तस्वीरों में देखें NCR का हाल

दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और भीषण जाम की स्थिति बन गई है। गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है, जबकि दिल्ली और फरीदाबाद में भी यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

 दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार सुबह से ही बारिश हो रही है। कई इलाकों में तेज बारिश होने से भारी जलभराव हो गया है।एनसीआर में तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन, सुबह-सुबह जलभराव और जाम की समस्या से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरी पेशा लोगों को हुई। वहीं, हरियाणा के कुछ इलाकों में स्कूल जाने के लिए बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी।दिल्ली में तेज बारिश के दौरान जलभराव से राजीव चौक पर ट्रैफिक दबाब बढ़ गया, जिससे जाम लग गया।दिल्ली के सफदरजंग में भी जाम की स्थिति बन गई।वहीं, जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

गुरुग्राम में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है, जिस वजह से सड़कें लबालब हो गईं। वहीं, सड़कों पर पानी जमा होने से कई वाहन भी फंस गए और बंद होने के कारण पुलिस ने क्रेन की मदद से उन्हें हटाया।बारिश के कारण दिल्ली के सफदरजंग में जाम लगा है, जिससे सड़कों पर गाड़ियां रेंगते हुए नजर आ रही हैं। उधर, भारी बारिश के बीच दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली-NCR में भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में भारी जलभराव देखा गया, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में भी जलभराव हुआ है, जिससे वहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली के रोहतक रोड पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो रहा है।गुरुग्राम में सिटी-1 की सड़क पर भारी जलभराव हुआ है। इस स्मार्ट रोड को कुछ समय पहले ही बनाया गया था। यहां के लोगों का कहना है कि जब शहर की स्मार्ट रोड का यह हाल है तो दूसरी अन्य सड़कों का क्या होगागुरुग्राम में गुरुवार को अब तक करीब 100 एमएम 97 बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने गुरुग्राम में 6 और 7 अगस्त को कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।फरीदाबाद में औद्योगिक नगरी में गुरुवार सुबह से हो रही वर्षा से नेशनल हाईवे सहित कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया। जलभराव की वजह से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और नौकरी पेशा लोगों को हुई।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RELATED ARTICLES

Most Popular