Monday, September 7, 2026
HomeLatest Newsपीएनबी आरसेटी ऊना में 20 अगस्त से शुरू होगा 35 दिवसीय निःशुल्क...

पीएनबी आरसेटी ऊना में 20 अगस्त से शुरू होगा 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स

दैनिक जागो वर्ल्ड ऊना

ऊना, 18 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), ऊना द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अगस्त से शुरू होगा।

यह जानकारी देते पीएनबी आरसेटी के निदेशक सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऊना जिले की 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती हैं। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण सामग्री के साथ रहने और खाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से थ्रेडिंग, फेशियल, केराटिन व स्मूदनिंग, हेयर स्पा तथा मैनीक्योर-पेडीक्योर आदि का लाइव प्रैक्टिकल डेमो एवं प्रशिक्षण शामिल रहेगा। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपना ब्यूटी पार्लर व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाली प्रतिभागियों को सरकारी प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक महिलाओं को सस्ते ब्याज दरों पर ऋण सुविधा प्राप्त करने के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

इच्छुक महिलाएं प्रवेश एवं पंजीकरण के लिए अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नजदीकी आरसेटी कार्यालय के पास स्थित पीएनबी आरसेटी ऊना कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-223147 अथवा संस्थान की फैकल्टी सदस्य रजनी (97364-81976) से संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular