Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseDelhiआगरा: ओवरलोडिंग में सीज ट्रक थाने से चोरी, बरामदगी के 22 दिन बाद...

आगरा: ओवरलोडिंग में सीज ट्रक थाने से चोरी, बरामदगी के 22 दिन बाद भी नहीं लिखा गया मुकदमा

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!आगरा

ओवरलोडिंग में आरटीओ की टीम द्वारा सीज किया गया ट्रक 22 दिन पहले एकता थाने से चोरी हो गया। लखनऊ एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के फुटेज में ट्रक दिखने के बाद पुलिस ने पीछा करके उसको सिद्धार्थ नगर में बरामद कर लिया।पलिस ने ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी पकड़ा। मगर, एकता थाने लाकर उन्हें छोड़ दिया। अब तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जबकि ट्रक मालिक ने आरटीओ कार्यालय में जुर्माना जमा करके उसे रिलीज भी करा लिया।राजस्थान में अलबर के रहने वाले कालूराम अपना ट्रक लेकर दो अगस्त का आगरा आए थे। एकता पुलिस चौकी क्षेत्र में यात्री कर अधिकारी वीके आनंद ने ओवरलाेडिंग पर ट्रक को सीज कर दिया। उस पर 69500 रुपये जुर्माना भी कर दिया।ट्रक की चाबी थाना एकता में जमा करा दी। पांच अगस्त की देर रात ट्रक थाने से चोरी हो गया। इसके बाद ट्रक बरामदगी को पुलिस की टीम लगाई गई। लखनऊ एक्सप्रेस वे के साथ ही अन्य टोल प्लाजा के फुटेज से पुलिस को सुराग मिल गया। इसके बाद पुलिस की टीम ट्रक के पीछे लग गई।सिद्धार्थ नगर पुलिस के सहयोग से ट्रक को वहां पहुंचते ही कब्जे में ले लिया गया। ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद आगरा पुलिस दोनों को ट्रक के साथ लेकर एकता पुलिस चौकी आ गई। मगर, ट्रक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किय गया।ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी पुलिस ने एकता थाने से छोड़ दिया और ट्रक को खड़ा करा दिया। ट्रक मालिक ने पूछताछ में बताया था कि उसका लड़का दूसरी चाभी लगाकर ट्रक को थाने से ले गया था। इसके बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया।एक सप्ताह पहले ट्रक मालिक ने आरटीओ कार्यालय में जुर्माना जमा करके ट्रक को रिलीज करा लिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। अगर किसी का दोष पाया जाएगा तो कार्रवाई होगी।टोल प्लाजा के फुटेज में दिखा ट्रककता थाने में दो अगस्त को सीज हुआ ट्रक पांच और छह अगस्त की रात को 12.28 बजे एक टोल प्लाजा पर दिखाई दिया। इसके बाद कई अन्य टोल प्लाजा पर भी ट्रक दिखाई दिया। आखिर थाने में सीज ट्रक टोल प्लाजा पर कैसे पहुंचा?थाना प्रभारी और मालखाना मोहर्रिर जिम्मेदारथाने से ट्रक चोरी का मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी जिम्मेदारों को बचाया गया। इसके लिए सीधे जिम्मेदार मालखाना मोहर्रिर और थाना प्रभारी पर क्यों कार्रवाई नहीं की गई। यह प्रश्न खड़ा हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular