Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseAndhra Pradeshआंध्र प्रदेश: तीन साल के बच्चे को पुल पर अकेला रोता छोड़...

आंध्र प्रदेश: तीन साल के बच्चे को पुल पर अकेला रोता छोड़ पति-पत्नी ने लगाई गोदावरी नदी में छलांग, तलाश जारी

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में चिंचिनादा वशिष्ठ पुल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गुरुवार रात 29 वर्षीय डोड्डा साई और उनकी 28 वर्षीय पत्नी शिरीशा ने अपने 3 साल के मासूम बेटे को अकेला छोड़कर उफनती गोदावरी नदी में छलांग लगा दी।च्चे को अकेला रोता देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी आर्थिक संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान थे।पुलिस और स्थानीय बचाव दल तैराकों और नाव टीमों के साथ मिलकर नदी में दंपती की तलाश में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक दंपती का पता नहीं चला था।पुलिस ने क्या कहा?लिस के अनुसार, दंपती अपने छोटे बच्चे के साथ रात करीब 10 बजे स्कूटर पर पुल पर पहुंचे। दंपती ने बच्चे को स्कूटर पर ही अकेला छोड़ दिया और फिर उफनती गोदावरी नदी में कूद गए।तीन साल के मासूम बच्चे को अंधेरे और ठंड के बीच पुल पर अकेला छोड़ दिया गया था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब बच्चे को रोते हुए देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।बच्चा रोते हुए बार-बार “अम्मा… नन्ना” (मां… पिता) पुकार रहा था, जिसे सुनकर स्थानीय लोग उसके माता-पिता की खोजबीन में जुट गए। जल्द ही सभी को समझ आ गया कि माता-पिता बच्चे को पुल पर अकेला छोड़कर चले गए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, बच्चे को अपनी सुरक्षा में लिया और मौके पर मौजूद स्कूटर को जब्त कर लिया। बाद में बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया।आर्थिक तंगी से परेशान था परिवारशुरुआती जांच से पता चला है कि पति पेशे से ड्राइवर था और आंध्र प्रदेश लौटने से पहले उन्होंने कुछ समय खाड़ी (गल्फ) देशों में भी काम किया था। पुलिस के अनुसार, माना जा रहा है कि यह परिवार लगातार बढ़ते कर्ज और गंभीर आर्थिक तंगी से परेशान था। जांचकर्ताओं को आशंका है कि इसी आर्थिक तंगी के कारण दंपती को अपना घर बेचने का फैसला लेना पड़ा होगा।हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर वित्तीय संकट को ही इस घटना की एकमात्र वजह नहीं माना है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़ी तमाम परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular