दैनिक जागो वर्ल्ड!आगरा

आगरा के सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी में एक मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक विनय बोस की मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है, जब विनय बोस घर में अकेले थे। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई। रविवार सुबह दस बजे घर से धुंआ निकलता देखकर कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मरने वाले कोचिंग संचालक की पहचान विनय बोस पुत्र मनोरंजन बोस निवासी छत्तीसगढ़ जगतपुर के रूप में हुई है।वनय और उनके भाई सुनील बोस फरवरी 2026 से किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। दोनों मकान में इंग्लिश स्पीकिंग समेत अन्य विषयों की कोचिंग चला रहे थे।त्तीसगढ़ के जगतपुर स्थित आदित्य बिजनेस पार्क के रहने वाले थे दोनोंनों भाई न्यू साईं एजुकेशन ट्यूशन एकेडमी के नाम से कोचिंग चला रहे थे। रक्षाबंधन पर सुनील बोस आगरा से बाहर गए हुए हैं। विनय बोस अकेले रह रहे थे। कॉलोनी में आसपास के लोगों से दोनो की बातचीत कम थी।

सुबह लोगों को घर के अंदर से धुंआ निकलता देखकर आशंका हुई। उन्होंने आवाज दी लेकिन अन्दर से कोई जवाब नहीं मिला तो 112 नंबर पर सूचना दी।पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी और अंदर गई तो विनय बोस बेड पर मृत मिले। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
