Sunday, July 12, 2026

पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने उपनयन संस्कार में शामिल हुए

बागेश्वर/गोविन्द रावत

बागेश्वर: पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने गुमची निवासी नंदन सिंह दानू के सुपुत्र आयु. योगेश के उपनयन संस्कार में सपरिवार सम्मिलित होकर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर शिव सिंह बिष्ट ने परिवार को शुभ अवसर की बधाई देते हुए आयु. योगेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं गणमान्य लोगों से आत्मीय भेंट एवं संवाद भी हुआ। उपनयन संस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं रिश्तेदार मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular