Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsKulluवनोगी पंचायत के देहूरी गांव में निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य चिकित्सा...

वनोगी पंचायत के देहूरी गांव में निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

प्रेम सागर चौधरी

वनोगी पंचायत के गांव देहूरी में सम्पूर्ण उड़ान एनजीओ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रोटरी आई हॉस्पिटल, बजौरा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. प्रेमल अफिनवाला व उनकी पूरी टीम, प्रशिक्षित तकनीशियन उपस्थित रहे तथा निःशुल्क आँखों की जांच एवं दवाइयां दी गयी। यह पहली बार हो रहा है जब रोटरी आई हॉस्पिटल द्वारा संपूर्ण उड़ान एनजीओ के माध्यम से देहूरी में निःशुल्क नेत्र सेवाएं प्रदान की गयी है। इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें डाॅ गुंजन ने लोगों के स्वास्थ्य को जांचा। साथ में उनके साथ आयी हुई टीम ने मरीजों का निःशुल्क रक्त जाँच (ब्लड टेस्ट) की व निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गयी। सम्पूर्ण उड़ान एनजीओ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर ने गांववासियों, एवं शिविर में सहयोग देने वाले स्कूल प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। विजेंद्र सिंह ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि सम्पूर्ण उड़ान एनजीओ हर कठिनाई के बावजूद पंचायतों के हर कोने तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सैंज देहूरी संपर्क मार्ग बंद होने के बावजूद भी पूरी टीम सेवा का जज़्बा दिखाते हुए वाहन हायर करके देहूरी पंहूची। इस शिविर के दौरान स्कूली बच्चों सहित 88 मरीजों ने आंखें की जांच करवाई जबकि 55 मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य को जांचा। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमल ने बताया कि बहुत सारे स्कूली बच्चों की आंखों अस्वस्थ व कमजोर पायी गयी है जिनको चश्मा लगाने की अवश्यकता है। विजेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिविर के दौरान आशा वर्कर भारती देवी का बहुत सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular