प्रिया शर्मा कुल्लू

जिला कुल्लू में शमशी के पास वर्कशॉप में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने शव को कब्जे में लिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को वर्कशॉप शमशी के समीप किराएदार कौशिक राय पुत्र रतन कुमार ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है मौके पर कौशिक राय पुत्र रतन कुमार निवासी दक्षिण झरालय बंदनी जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल किराएदार सुरेश कुमार उम्र लगभग 15 वर्ष अपने बेडरूम में फर्श पर मृत अवस्था में पाया गया और मृतक के गले में मेहरून रंग का फूलदार मफलर बंदा हुआ था तथा गले के नीचे मफलर के स्पष्ट निशान पाए गए मृतक के शरीर पर अन्य किसी प्रकार की चोट अथवा संघर्ष के निशान नहीं पाए गए कमरे में किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ मृतक की सगी बहन उसके मित्र बहन की सहेलियों के बयानों के अनुसार मृतक ऑनलाइन गेम खेलता था और इसी दौरान उसकी दोस्ती इंडोनेशिया की एक लड़की से हुई थी जिससे वह इंस्टाग्राम पर भी चैट करता था पिछले कुछ दिनों से उक्त लड़की से संपर्क न होने पर मृतक मानसिक रूप से परेशान था जिस कारण उसने यह कदम उठाया मृतक के माता-पिता अपने निजी कार्य से पश्चिम बंगाल गए हुए हैं परिजनों तथा अन्य किसी व्यक्ति द्वारा मृतक को मृत्यु के लेकर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है वहीं आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

