Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseUttarakhandऋषिकेश में लक्ष्मणझूला-नीलकंठ रूट पर आया भारी मलबा, जेसीबी मशीन दबी ऑपरेटर...

ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला-नीलकंठ रूट पर आया भारी मलबा, जेसीबी मशीन दबी ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान

दैनिक जागो वर्ल्ड!ऋषिकेश

लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूलचट्टी पटना वाटरफॉल के पास भूस्खलन के कारण सड़क करीब साढ़े नौ घंटे तक बाधित रही।जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज वर्षा के बाद लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूलचट्टी पटना वॉटरफॉल के समीप मलबा आ गया।

सड़क पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग दुगड्डा उपखंड कार्यालय लक्ष्मणझूला को दी। सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा को हटाने का प्रयास किया। कड़ी मशकत से करीब साढ़े नौ घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ।लक्ष्मणझूला डीएम कैंप कार्यालय से करीब 14 किमी दूर फूलचट्टी पटना वॉटरफॉल के समीप सुरंगीभेल में बुधवार सुबह करीब 5 बजे सड़क पर मलबा आ गया। मलबा आने से पर्वतीय क्षेत्र कांड़ी, यमकेश्वर, सिलोगी मोटर मार्ग के वाहन और नीलकंठ धाम आने जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। सड़क पर मलबा हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने लोनिवि दुगड्डा उपखंड कार्यालय लक्ष्मणझूला को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम ने सड़क पर गिरे मलबे को जैसे ही हटाने का प्रयास किया वैसे ही अचानक पहाड़ी से ओर मलबा आ गया। इस मलबे में जेसीबी मशीन दब गई। जेसीबी मशीन पर मलबा गिरने से पहले जेसीबी ऑपरेटर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। मलबे से जेसीबी मशीन का भी ब्रेक डाउन हो गया।उसके बाद लोनिवि के अधिकािरयों ने दूसरी जेसीबी मशीन की मदद से मलबे में फंसी पहली जेसीबी को बाहर निकाला, फिर उसके बाद जेसीबी मशीन सड़क पर गिरे मलबे की सफाई करने में जुट गई। इस दौरान नीलकंठ धाम जाने वाले वाहनों को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की टीम ने गरूड़चट्टी पर ही रोक दिया। साथ ही ऋषिकेश आने वाले वाहनों को पटना वॉटरफॉल से करीब एक किमी पहले रोक दिया गया।करीब दोपहर 2:30 मलबे की सफाई कर यातायात सुचारू किया गया। लोक निर्माण विभाग दुगड्डा उपखंड लक्ष्मणझूला के अवर अभियंता शशि प्रकाश ने बताया कि फिलहाल यातायात को सुचारू कर दिया गया है। मलबे के कारण सड़क पर और कटिंग करना पड़ेगा। जैसे ही वाहनों का दबाव कम होगा, वैसे ही सड़क कटिंग का काम भी तेजी से किया जाएगा। फिलहाल यातायात सुचारू कर दिया गया है।फूलचट्टी पटना वॉटरफॉल के समीप सड़क पर मलबा आने से यात्री परेशान हो गए। करीब साढ़े नौ घंटे तक यात्री सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। सड़क खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं पर्वतीय रुटों से अपने रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करने ऋषिकेश बाजार आ रहे ग्रामीणों को भी परेशानी हुई।जहां पर्वतीय रूटों से आने वाले वाहन सुबह 9 बजे तक ऋषिकेश बाजार पहुंचने के बाद अपराहन 1 बजे अपने रूटों की ओर रवाना हो जाते थे, वहीं इन लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। मोटर मार्ग बाधित होने के कारण लक्ष्मणझूला टूरिस्ट टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन लक्ष्मणझूला के वाहनों की भी आवाजाही बाधित रही। सड़क खुलने के बाद ही यूनियन ने नीलकंठ धाम के लिए अपने वाहनों की आवाजाही शुरू की।

RELATED ARTICLES

Most Popular