Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsKulluआपदा के समय 'मसीहा' बनकर उभरे सैंज के नायब तहसीलदार हीरा लाल...

आपदा के समय ‘मसीहा’ बनकर उभरे सैंज के नायब तहसीलदार हीरा लाल नलवा की पदोन्नति से सैंज घाटी में खुशी की लहर

प्रेम सागर चौधरी

अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और सौम्य स्वभाव के लिए विख्यात नायब तहसीलदार हीरा लाल नलवा को प्रदेश सरकार द्वारा पदोन्नत कर तहसीलदार बनाया गया है। उनकी इस पदोन्नति की खबर मिलते ही पूरी सैंज घाटी और कुल्लू जिला में खुशी का माहौल है।
आपदा में निभाई थी मिसाल कायम करने वाली भूमिका
विदित रहे कि जुलाई 2023 की भीषण प्राकृतिक आपदा के समय हीरा लाल नलवा ने सैंज घाटी में राहत एवं बचाव कार्यों में जो सक्रियता दिखाई थी, उसकी गूँज आज भी घाटी में सुनाई देती है। बाढ़ के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना हो या मुश्किल घड़ी में प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करना, उन्होंने हर मोर्चे पर अपनी काबिलियत साबित की है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सरकार ने उन्हें पहले भी सम्मानित किया था और अब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत कर उनकी मेहनत को नया सम्मान दिया है।
नेताओं और प्रतिनिधियों ने जताई खुशी
उनकी पदोन्नति पर जिला कुल्लू के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से:
महेश शर्मा, अध्यक्ष, जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल
गोविंद ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष, कुल्लू पंचायत समिति
रोहिणी चौधरी, पूर्व अध्यक्षा, कुल्लू जिला परिषद
तेजा ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष, बंजार कांग्रेस
अमर ठाकुर, अध्यक्ष, सैंज भाजपा मण्डल
नारायण चौहान, राज्य उपाध्यक्ष, किसान सभा
शेर सिंह नेगी, अध्यक्ष, किसान सभा बंजार
झावे राम ठाकुर, अध्यक्ष, व्यापार मंडल सैंज
बुद्धि सिंह ठाकुर, महासचिव, प्रेस क्लब ऑफ सैंज

RELATED ARTICLES

Most Popular