विनय गोस्वामी /आनी

जिला कुल्लू उपतहसील नित्थर की पलेही पंचायत के खणी गांव के चेतन चौहान को एचपीएमसी के निदेशक मंडल में शामिल किया है। इससे पहले चेतन प्रदेश युवा कांग्रेस में महासचिव और अन्य पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली से लेकर हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाई है। इसका परिणाम है कि आज वे एचपीएमसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हुए हैं। चेतन चौहान ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और हिमाचल मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

