Tuesday, March 17, 2026
HomeHImachal NewsKullu12 फरवरी को आनी में अपनी मांगों को लेकर मिड डे मील...

12 फरवरी को आनी में अपनी मांगों को लेकर मिड डे मील वर्कर्ज युनियन करेगी हड़ताल

विनय गोस्वामी /आनी

12 फरवरी 2026 को आनी में मिड डे मील वर्कर्ज यूनियन हड़ताल करेगी। जिसके लिए मीड डे मील वर्कर्ज यूनियन आनी के पदाधिकारियों ने एक बैठक आयोजित की और आगामी रणनीति बनाई। इसके अलावा यूनियन ने बीपीईओ आनी को 12 फरवरी की हड़ताल का नोटिस भी दिया है।

यूनियन प्रभारी पदम प्रभाकर ने बताया कि मिड डे मील की तमाम मांगों को लेकर आनी के सभी वर्कर विद्यालय में एक दिन खाना न बनाएं और आनी में 12 फ़रवरी 2026 को आयोजित होने वाली रैली में शामिल हों।

पदम् प्रभाकर ने कहा कि मिड डे मील वर्कर्स को समय पर वेतन ,छुट्टियों का बंदोबस्त, 30 हजार वेतन, हाईकोर्ट के 12 महीने के वेतन के फैसले को लागू करने, 25 बच्चों की संख्या की शर्त हटाने,आंगनबाड़ी की तर्ज पर छुटियां देने,अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त वेतन देने,बंद या मर्ज किए गए स्कूलों में अन्य स्टाफ की तरह मिड डे मील वर्करज को दूसरे स्कूलों में मर्ज करने का क्रम जारी रखने जैसी मांगों को लेकर हड़ताल करेगी।

इसके अलावा जुलाई 2026 में मिड डे मील वर्करज शिमला का भी कूच करेंगे।

उन्होंने कहा कि 21 अगस्त 2023 की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना को अक्षरशः लागू किया जाए।

यूनियन प्रभारी पदम प्रभाकर ने सभी मिड डे मील वर्करों से अपील की है कि एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाएं और आनी रैली में सभी शामिल रहें।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी मिड डे मील वर्कर्स की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार इनके प्रति बिल्कुल भी गंम्भीर नहीं है और ना ही इनकी नौकरी का स्थाई समाधान किया जा रहा।P

RELATED ARTICLES

Most Popular