दैनिक जागो वर्ल्ड !उत्तराखंड

उत्तराखंड में सामान्य जनगणना-2027 की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी, जिसमें 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी।राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में सामान्य जनगणना-2027 की प्रक्रिया एक दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक लोगों को स्वयं गणना की सुविधा दी जाएगी।जनगणना के लिए पांच जनवरी 2027 की मध्यरात्रि 12 बजे को संदर्भ तिथि निर्धारित किया गया है। इसके आधार पर राज्य में आबादी से संबंधित आंकड़े दर्ज किए जाएंगे।

जनसंख्या गणना का कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान गणनाकर्मी घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिवारों और आबादी से संबंधित विवरण दर्ज करेंगे। गणना पूरी होने के बाद पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलाया जाएगा। इसमें छूटे हुए अथवा दर्ज विवरण में आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
