दैनिक जागो वर्ल्ड !

दिल्ली के किलोकरी गांव में मणिपुरी संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह की शोर कम करने को कहने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दिल्ली के किलोकरी गांव में मणिपुरी संगीतकार और म्यूजिक टीचर चोंगथाम विक्रम सिंह की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।घटना से जुड़े वीडियो में एक तरफ हमले के बाद आरोपी सीढ़ियों से नीचे जाते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उनका बेटा याइफाबा घायल पिता को कंधे पर उठाकर अस्पताल ले जाता दिखाई देता है।पुलिस के लिए CCTV फुटेज और दूसरी तकनीकी जानकारी मामले की जांच में अहम कड़ी बनी हुई है।

पुलिस और परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, विक्रम सिंह रविवार देर रात अपने घर से नीचे उस समय गए थे, जब उनके घर के बाहर कुछ लोग कथित तौर पर तेज आवाज में बात कर रहे थे और शोर कर रहे थे। उन्होंने शोर कम करने के लिए कहा।आरोप है कि इसके बाद विवाद बढ़ गया। वहां मौजूद लोगों ने उनका पीछा किया और उन्हें बिल्डिंग के अंदर तक ले गए। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल के कॉरिडोर में उन्हें घेरकर बुरी तरह पीटा गया। हमले में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
