Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsUnaवशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

दैनिक जागो वर्ल्ड !

हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं शतरंज में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण एवं रजत पदक अपने नाम किए।

अंडर-19 गर्ल्स वर्ग की खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, संतोषगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल टीम की इशिका, साक्षी, पायल, इनायत, अंकिता, ईशा, गुरनीत एवं अंशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बैडमिंटन में राधिका, मन्नत एवं अनिका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।इसी क्रम में अंडर-19 बॉयज वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेड़ा में किया गया। इसमें रुद्रा, बिभास, स्वास्तिक एवं हर्षदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब एवं गोल्ड मेडल हासिल किया।अंडर-19 शतरंज में आयुष रायज़ादा, कबीर राणा, वामन शर्मा, वैभव नाग एवं कृष्णव शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान एवं सिल्वर मेडल प्राप्त किया।वहीं अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता, जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बहडाला में आयोजित हुई, इसमें अथर्व, दिवांश एवं शुभान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब एवं गोल्ड मेडल अपने नाम किया।अंडर-14 शतरंज में दक्ष शर्मा, सामर्थ्य, यथार्थ सिंह पटियाल, प्रबीर एवं मुकुंद ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया । इसी वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में समरदीप, निकुंज, ईशान ठाकुर, दिव्यांश जसवाल, शिवांश, प्रियांशु, अमरिंदर सिंह, कार्तिकेय ,नारायण एवं वीरजोत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया।विद्यालय के खिलाड़ियों ने इन प्रतियोगिताओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनकी उपलब्धियों से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है।वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री अनुज वशिष्ट जी ने सभी विजेता एवं पदक प्राप्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल जी ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular