दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

देश के प्रमुख प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कैट 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 22 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, परीक्षा 29 नवंबर को होगी।देश के प्रमुख प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कामन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) ने एक और अवसर दिया है। कैट 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 22 सितंबर शाम 5 बजे कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी। कैट 2026 का आयोजन 29 नवंबर को तीन सत्रों में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन आईआईएम इंदौर द्वारा किया जा रहा है। देशभर में लगभग 170 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
देश के प्रमुख प्रबंधन प्रवेश परीक्षा कामन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) ने एक और अवसर दिया है।

