दैनिक जागो वर्ल्ड राजस्थान

आरएसएसबी कंडक्टर भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 500 रिक्त पदों के सापेक्ष 429 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सभी चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट इस पेज से चेक कर सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान परिचालक भर्ती भर्ती 2024 का रिजल्ट (Rajasthan Conductor Final Result) जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लिया था वे सीधे आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।राजस्थान कंडक्टर भर्ती फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों की रैंक, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, कैटेगरी आदि डिटेल दर्ज है।इस भर्ती के माध्यम से 500 पदों के सापेक्ष कुल 429 अभ्यर्थियों का चयन ही हुआ है। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के तहत कुल 454 पदों के सापेक्ष 383 और अनुसूचित क्षेत्र के तहत 46 पदों के सापेक्ष 46 उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की गई है।
नतीजे जारी होने के साथ ही आरएसएसबी की ओर से भर्ती के लिए निर्धारित कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग अलग तय किया गया है। आप नीचे दिए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके कटऑफ चेक कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
