दैनिक जागो वर्ल्ड !अमृतसर

अमृतसर में एक स्कूल के बाहर 11वीं की छात्रा को एक युवक द्वारा जबरन कार में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया। छात्रा चार घंटे बाद सुरक्षित घर लौट आई, हालांकि परिवार ने कोई शिकायत नहीं की है, फिर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जीटी रोड स्थित एक स्कूल के बाहर 11वीं कक्षा की छात्रा को एक युवक द्वारा जबरन कार में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के करीब चार घंटे बाद छात्रा सुरक्षित अपने घर पहुंच गई।

हालांकि, अभी तक छात्रा के परिवार या स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार दोपहर के समय एक युवक कार लेकर स्कूल के बाहर पहुंचा। आरोप है कि उसने स्कूल से बाहर आई छात्रा को अपने साथ चलने के लिए कहा। छात्रा ने कथित तौर पर युवक के साथ जाने से इनकार कर दिया।
