Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseBiharआंगन में बह रही गंगा, 40 साल में 3 बार उजड़े आशियाने!...

आंगन में बह रही गंगा, 40 साल में 3 बार उजड़े आशियाने! भागलपुर के राघोपुर तटबंध खाली करने का अल्टीमेटम

दैनिक जागो वर्ल्ड !

भागलपुर के राघोपुर तटबंध पर गंगा के कटाव से 200 से अधिक परिवार विस्थापित हो गए हैं, जिन्हें प्रशासन ने तटबंध खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। यह त्रासदी पिछले 40 सालों से जारी है, जिसमें कई बस्तियां नदी में समा चुकी हैं और प्रभावित परिवार स्थायी पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।जिस आंगन में कुछ दिन पहले तक बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं और गृहस्थी की चहल-पहल थी, आज वहां गंगा की उफनती धारा कलकल कर बह रही है। बेबस इंसान और चारों तरफ फैला अथाह पानी— गंगा के रौद्र रूप ने भागलपुर के राघोपुर इलाके का भूगोल ही बदलकर रख दिया है।

 सोमवार सुबह करीब नौ बजे राघोपुर तटबंध पर बसे 200 से अधिक परिवारों के बीच केवल अफरातफरी, लाचारी और गहरा खौफ नजर आ रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular