Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshआजमगढ़ में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत के...

आजमगढ़ में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत के बाद पसरा मातम

दैनिक जागो वर्ल्ड !आजमगढ़

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों मिल्कीपुर बाजार से घर लौट रहे थे और हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं।पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हमीरपुर गांव निवासी आशाराम प्रजापति मिल्कीपुर बाजार में मेडिकल स्टोर संचालित करते थे। उनका पुत्र अंश प्रजापति मिल्कीपुर बाजार स्थित एक लाइब्रेरी में रहकर पढ़ाई करता था।सोमवार रात करीब 9:30 बजे दोनों दुकान बंद कर बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। घर से लगभग 100 मीटर पहले, हमीरपुर गांव के पास नाले की पुलिया के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular