दैनिक जागो वर्ल्ड!अमेठी

अमेठी में निपुण भारत मिशन का विस्तार अब कक्षा पांच तक कर दिया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों में पढ़ने, समझने और सीखने की क्षमता विकसित करना हैपरिषदीय विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने के लिए संचालित ‘निपुण भारत मिशन’ का विस्तार अब कक्षा पांच तक कर दिया गया है। इसका उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना नहीं, बल्कि बच्चों में उनकी कक्षा के अनुरूप पढ़ने, समझने, लिखने और सीखने की क्षमता विकसित करना है। नई व्यवस्था के तहत कक्षा-कक्ष में शिक्षण प्रक्रिया को अधिक बाल केंद्रित, समावेशी, सहयोगात्मक और गतिविधि आधारित बनाने पर जोर दिया जाएगा

विद्यालयों में ‘निपुण लक्ष्य’ पोस्टर और शिक्षण-अधिगम से जुड़ी आइईसी सामग्री प्रदर्शित किया जाएगा। संबंधित कक्षा का पोस्टर ऐसे स्थान पर लगाया जाएगा, जहां शिक्षक और बच्चे उसे रोजाना देख सकें। इससे बच्चों को अपने सीखने के लक्ष्य की जानकारी रहेगी और शिक्षक भी उसी के अनुरूप शिक्षण की योजना बना सकेंगे।निपुण भारत मिशन के विस्तार के साथ कक्षाओं में केवल शिक्षक के बोलने और बच्चों के सुनने वाली पारंपरिक पद्धति के बजाय बच्चों की सक्रिय भागीदारी पर आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।

10 प्रमुख शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए सुरक्षित, सहज और प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। कमजोर या अपेक्षित स्तर से पीछे रह गए बच्चों के लिए कैच अप शिक्षण की व्यवस्था भी प्रभावी ढंग से लागू की जाएगी।बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि पढ़ने की आदत विकसित करने पर जोर बच्चों में नियमित पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए पठन संस्कृति को भी शिक्षण व्यवस्था का हिस्सा बनाया गया है।समाचार पत्रों और अन्य पठन सामग्री के माध्यम से बच्चों में पढ़ने और समझने की रुचि विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इसका असर बच्चों की भाषा समझ और सीखने की गति में सुधार के रूप में देखने को मिलेगा।
