Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharआरा जंक्शन पर आधुनिक लॉन्ड्री, ट्रेनों की चादर-तकिया धुलाई अब यहीं; साउथ...

आरा जंक्शन पर आधुनिक लॉन्ड्री, ट्रेनों की चादर-तकिया धुलाई अब यहीं; साउथ बिहार, कैपिटल और गरीब रथ समेत कई ट्रेनों को होगा लाभ

दैनिक जागो वर्ल्ड बिहार

दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन पर ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले बेडशीट, चादर, तकिया और तौलिया की धुलाई के लिए आधुनिक लॉन्ड्री स्थापित की जाएगी।रेलवे ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना रेलवे के टर्नकी मॉडल पर विकसित की जाएगी।लॉन्ड्री शुरू होने के बाद बेड रोल की धुलाई के लिए आरा जंक्शन को पटना, दानापुर और दीघा की लॉन्ड्री पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगाइससे परिवहन खर्च और समय दोनों की बचत होगी। यहां धुले लिनेन की आपूर्ति आरा के साथ-साथ दानापुर और पटना की ट्रेनों तक भी करने की योजना है।।

प्रस्तावित लॉन्ड्री में करीब 50 आधुनिक वाशिंग मशीन, ड्राइंग मशीन और प्रेसिंग मशीन लगाई जाएंगी। यह इकाई तीन शिफ्ट में संचालित होगी और प्रतिदिन 8 से 10 टन लिनेन की धुलाई की क्षमता रखेगी। एक शिफ्ट (आठ घंटे) में लगभग एक हजार बेड रोल सेट तैयार किए जा सकेंगे।नई लॉन्ड्री का लाभ साउथ बिहार एक्सप्रेस, कैपिटल एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, आरा-रांची एक्सप्रेस और बक्सर-टाटानगर ट्रेन सहित उन ट्रेनों को मिलेगा, जिनमें यात्रियों को लिनेन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अब साफ-सुथरे बेड रोल सीधे आरा जंक्शन से कोच अटेंडेंट को उपलब्ध कराए जाएंगे।लॉन्ड्री संचालन के लिए करीब 120 कर्मचारियों की तैनाती का प्रस्ताव है। इनमें कपड़ों की छंटाई, धुलाई, सुखाने, प्रेसिंग, पैकिंग और ट्रेनों तक बेड रोल पहुंचाने वाले कर्मचारी शामिल होंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RELATED ARTICLES

Most Popular