दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना

ऊना बस स्टैंड पर बुधवार सुबह एचआरटीसी और निजी बस चालकों-परिचालकों के बीच बसों की टाइमिंग को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। हिमाचल प्रदेश में ऊना बस स्टैंड पर बुधवार सुबह बवाल हो गया। आईएसबीटी ऊना में एचआरटीसी और निजी बस चालक और परिचालकों के बीच किसी बात लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद बस अड्डे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं बस अड्डे में जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई।

