Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद CM सुक्खू ने की छु‌ट्टी...

ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद CM सुक्खू ने की छु‌ट्टी की घोषणा, गर्मी से 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल पहुंचाए

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

 हिमाचल प्रदेश के ऊना में हजारों युवा नशे के खिलाफ एकजुट हुए। मुख्यमंत्री सुखविंन्द्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में एंटी चिट्टा वॉकथॉन में हजारों युवाओं ने कदम से कदम बढ़ाया। इंदिरा गांधी खेल मैदान से शुरू वॉकथॉन आईएसबीटी ऊना तक गई और फिर वापस खेल मैदान पहुंची। युवाओं ने नशे के खिलाफ शपथ भी ली। युवाओं ने नशा न करने और इसके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का प्रण लिया। सीएम सुक्खू ने जेन जी व जेन अल्फा कहकर संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, माता-पिता और जागरूक युवा की है। सीएम ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। ऊना के करीब 38 डिग्री तापमान के बीच युवा जोश की तारीफ की। सीएम ने कल यानी वीरवार को ऊना मेंसभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की।एंटी-चिट्टा वॉकथॉन के दौरान गर्मी के कारण कुछ बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस कारण उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बच्चों का उपचार किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 16 बच्चों को अस्पताल लाया गया। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बच्चों का हाल जानने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे। वहीं, सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी अस्वस्थ हुए बच्चों का अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना।यह आयोजन केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि युवाओं और समाज को यह संदेश देने की कोशिश होगी कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।भारी पुलिस की तैनाती के साथ ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। प्रतिभागियों के लिए पेयजल, शौचालय, जलपान, स्वास्थ्य सेवाओं और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाकाथान में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ आइटीआइ के प्रशिक्षु और महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। आम लोग भी अभियान में जुड़ें हैं।वाकाथान के कारण बुधवार सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक ऊना शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अंतर जिला वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। शहर के भीतर भी जरूरत के अनुसार यातायात को डायवर्ट किया गया है।इंदिरा गांधी खेल मैदान में सुबह आठ बजे पुलिस बैंड हार्मनी आफ द पाइन्स की प्रस्तुति हुई। संगीत की धुनों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और युवाओं में नशे के खिलाफ जोश भरा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular