Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal News17 करोड़ कि लगत से बनेगा रामपुर बेली ब्रिज की जगह स्थाई...

17 करोड़ कि लगत से बनेगा रामपुर बेली ब्रिज की जगह स्थाई ब्रिज

दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह आज ऊना के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ऊना वासियों की काफी समय चल रही एक मांग को आज पूरा कर के लौटे है, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित बेली ब्रिज की जगह अब स्थाई ब्रिज बनाने का शिलान्यास आज किया है, आप को बता दे 2024 में आपदा के दौरान इस ब्रिज को नुकसान पहुंचा था, तब से लेकर अब तक एक अस्थायी रूप से तैयार किया गया बेली ब्रिज जनता की सेवा में सरकार ने 10 दिनों में बनाकर जनता की सुविधा के लिए तैयार कर समर्पित किया था, लेकिन कुछ समय बाद ये पुल भी बार बार क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण लोगों को काफी असुविधा होने लगी, विधानसभा में भी इस पुल को लेकर प्रश्न ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने उठाए ओर पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने भी मुख्यमंत्री को इस पुल के निर्माण के लिए ज़ोर डाला, अब जाकर ये पुल लगभग 17 करोड़ की लागत से बनाने जा रहा है ओर 6 महीने में इस पुल को तैयार करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए है जल्द ही लोगो की समस्या इस पुल के निर्माण के बाद सम्पन्न हो जाएगी,

RELATED ARTICLES

Most Popular